माँ चंडी को प्रणाम कर विधायक गजेंद्र कार्यकर्ताओ संग करेंगे वार्ड दौरा

mata-chandi-ko-pranam-kar-mla-gajendra

माँ चंडी को प्रणाम कर विधायक गजेंद्र कार्यकर्ताओ संग करेंगे वार्ड दौरा

दुर्ग। नवरात्रि के प्रथम दिन माँ चंडी का आशीर्वाद लेकर विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग शहर के कार्यकर्ताओ संग वार्डो में पहुंचेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजय बनाने नागरिकों से अपील करेंगे। दुर्ग विधानसभा भाजपा के चारों मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में सभी मतदाताओं तक पहुंचने चुनावी रणनीति बनाई गई। 
        लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित दुर्ग शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों ने मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में वोट मांगने प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तैयार की गई। आज नवरात्री के प्रथम दिन से वार्ड न. 03, 04 व 05 में सुबह 9:00 बजे से दौरे की शुरुआत चंडी मंदिर में माता जी के आशीर्वाद लेकर की जाएगी। दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों के विभिन्न वार्डों में विधायक गजेन्द्र यादव लोक सभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान करने एवं तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने दौरा कार्यक्रम बनाया गया। 
        बैठक में राजेन्द्र पाध्ये विधानसभा संयोजक, विनायक नातू जिलाउपाध्यक्ष, संतोष सोनी, अजय तिवारी, शिवेन्द्र परिहार, मदन बदर, अजय तिवारी, शिवेन्द्र परिहार, मदन, सुनील साहु, सुनील अग्रवाल, भन्नू, श्याम शर्मा, पोषण साह, मनमोहन शर्मा, राकेश यादव, आसिफ अली, रिता मश्राम, देवनारायण चंद्राकर, नरेश तेजवानी, गुलाब वर्मा, हेमंत देवांगन, श्रीमती अल्का बाघमार, जिलाउपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, साजन जोसफ, अशोक राठी, बंटी चाहान, उमेश यादव, उदय शंकर त्रिपाठी, अतुल पहाड़, योगेश यादव उपस्थित थे।