कंचन सेंद्रे सुरुज अवार्ड  2024 से सम्मानित..

app-news

कंचन सेंद्रे सुरुज अवार्ड  2024 से सम्मानित..

दुर्ग। संघर्ष एक जीवन समिति की अध्यक्ष एवं भिलाई निवासी कंचन सेंद्रे को रायपुर में कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में तृतीय लिंग समुदाय के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर पद्मश्री से सम्मानित उषा बारले द्वारा सूरज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। कंचन सेंद्रे विगत कई वर्षों से तृतीय लिंग समुदाय के लिए सामाजिक कार्य कर रही है

जिसमें तृतीय लिंग समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनको शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही हैं । इसी को देखते हुए सुरुज ट्रस्ट रायपुर द्वारा कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था, जिसमें कंचन सेंद्रे को सुरुज अवार्ड  2024 से सम्मानित किया गया।