डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाला बलरामपुर जिपं सीईओ का पदभार

राजपुर/बलरामपुर, 16 जुलाई। बलरामपुर जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न शाखाओं में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी इससे पूर्व कोरिया जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।