महेश नवमी पर दुर्ग में सुबह प्रभातफेरी, अभिषेक के बाद दिनभर सेवा कार्य करेगा माहेश्वरी समाज  

app-news

महेश नवमी पर दुर्ग में सुबह प्रभातफेरी, अभिषेक के बाद दिनभर सेवा कार्य करेगा माहेश्वरी समाज  

दुर्ग। महेश नवमी पर दुर्ग में माहेश्वरी पंचायत, महिला मंडल और युवा मंडल द्वारा 15 जून को 5157वां वंश उत्पत्ति दिवस - महेशी नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा में सुबह 3.30 बजे मंगला आरती, 4 बजे अभिषेक और सुबह 7 बजे बाबा रामदेव की शृंगार आरती की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक राकेश चांडक, सहसंयोजक आजाद चांडक ने बताया कि सुबह 7.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जो रामदेव मंदिर से नाका चौक, शनि मंदिर होते हुए वापस गंजपारा मंदिर में आएगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे भगवान (महेश) शिव-पार्वती का अभिषेक किया जाएगा। सुबह 10 बजे महेश ध्वजारोहण के बाद दिनभर सेवा कार्य किए जाएंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि आनंद द्वारकानी, आरंग होंगे। वहीं रूपा मुंदड़ा, डोंगरगढ़, स्वराज लड्?ढा, रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शाम को 6.45 बजे मंदिर में छप्पन, भोग और आरती का कार्यक्रम होगा। आखिर में रात 8.30 बजे से भजन गायक मयंक बिंदल, मयूर बिंदल, डोंगरगढ़ द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष अशोक राठी, सचिव शंकर दम्माणी, महिला मंडल अध्यक्ष नीतू गांधी व युवाध्यक्ष लोकेश भूतड़ा ने समाज के सभी सदस्यों को कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है। 
दिनभर किए जाएंगे ये सेवा कार्य..
दिनभर के सेवा कार्यों में रामदेव मंदिर में सुबह 10.15 बजे से हवला वितरण, 11 बजे से जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस दौरान गंजपारा में शरबत वितरण, 12 बजे पुलगांव वृद्धाश्रम में भोजन सेवा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से रामदेव मंदिर, गंजपारा में समाज के होनहार बच्चों, विशिष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से स्नेह भोज होगा।