नीट पेपर लीक के विरोध में सुकमा और कोंटा में कांग्रेस का कैंडल मार्च

छात्रा हरिका राव नायडू को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंटा/सुकमा,24 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी के आह्वान पर सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंटा द्वारा नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में तथा जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।
सुकमा में कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया, जबकि कोंटा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कोंटा में शाम 7 बजे मेन चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च राजीव मंच पहुंचकर संपन्न हुआ। वहीं सुकमा में बस स्टैंड चौक से प्रारंभ हुआ कैंडल मार्च नगर पालिका परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
राजीव मंच एवं सुकमा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत छात्रा हरिका राव नायडू के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि नीट यूजी पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाया जाना चाहिए।
साथ ही पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।