दिव्यांगजनों को मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी, 301 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

app-news

दिव्यांगजनों को मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी, 301 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

-आस्था संस्थान द्वारा 16 जून को आयोजन,सीएम समेत अन्य मंत्री देंगे नव जोड़ों को आशीर्वाद
दुर्ग। कहते है कि जीवनसाथी की जोड़ी ऊपर से बनकर आती है, लेकिन यह दिव्यांगजनों के लिए कल तक किसी बड़े सपने से कम नहीं था। उनके इस सपने में खुशियों का रंग भरने का समाजसेवी संस्था आस्था बहुद्देश्यीय कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ बड़ा कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को मनपसंद जीवनसाथी मिले और खर्चीले शादी समारोह से राहत दिलाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा 16 जून को बाफना टोल प्लाजा के पास बायपास रोड स्थित अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 301 दिव्यांग जोड़े की परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी है। विवाह समारोह के रस्म सुबह 9 बजे से शुरु होगी। जिसमें बकायदा गाजे-बाजे के साथ बारात निकलेगी और मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे की रस्म पूरी की जाएगी। वर व वधू पक्ष के मेहमानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था  रहेगी। विवाह उपरांत दिव्यांग नव जोड़े को संस्थान द्वारा गृहस्थी के सामान उपहार स्वरुप भेंट किए जाएंगे। निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह में सभी धर्म व जाति के दिव्यांगजन हिस्सा बनेंगे। फलस्वरुप विवाह समारोह में छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,उड़ीसा,झारखण्ड के अलावा अन्य राज्यों के दिव्यांजनों ने परिणय सूत्र में बंधने अपनी स्वीकृति दे दी है। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,गृहमंत्री विजय शर्मा,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,सांसद विजय बघेल,विधायक गजेन्द्र यादव,ललित चंद्राकर,डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,रिकेश सेन,देवेन्द्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,
नीरज पाल, सभापति राजेश यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे और दिव्यांग नव जोड़े को बधाई व आशीर्वाद देंगे। यह जानकारी आस्था बहुद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित बैठक में विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष रामफल शर्मा और संस्था के संयोजक सुरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रुप से सदस्यों को दी। बैठक  में तैयारियों की समीक्षा की गई और आयोजन से जुड़े सभी व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को दायित्व भी सौंपे गए।  आस्था संस्थान अध्यक्ष प्रकाश गेडाम और संयोजक प्रहलाद रुंगटा ने बैठक में बताया कि निर्धन दिव्यांग  सामुहिक आदर्श विवाह समारोह का संस्थान द्वारा पिछले 19 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। विवाह समारोह की शुरुआत 11 •ाोड़ों से की गई थी। जो बढ़कर अब 301 जोड़े तक पहुंच गई है। यह विवाह समारोह पूर्णत: ़नि:शुल्क है। विवाह समारोह की तैयारियों में विवाह आयोजन समिति अध्यक्ष रामफल शर्मा, आस्था संस्थान संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा,संयोजक प्रहलाद रुंगटा,रत्ना नारमदेव,मनोज ठाकरे,अध्यक्ष प्रकाश गेडाम,सचिव राजेन्द्र सुनगारिया,लोचन पटेल,अजय शर्मा,शिवाकांत तिवारी,भानु राव,नेमराज वर्मा,सरिता शर्मा,जितेन्द्र हसनानी,सुश्री नीता चौरसिया,दीपक चुनपुरिया,सुरेश मेश्राम एवं अन्य सदस्य जुटे हुए है।