जिस घर में यज्ञ संपन्न होती है उस घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है: डा. साव 

app-news

जिस घर में यज्ञ संपन्न होती है उस घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है: डा. साव 

- बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर थनौद में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ...
दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ उपासना शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल थनोद दुर्ग में संपन्न हुआ। यज्ञ को सफल बनाने के लिए शाला के प्राचार्य,  शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी ने यज्ञ मे भाग लिए।

यज्ञ के महत्व के बारे में जानकारी लिए यज्ञ का संचालन श्रीमती अनीता साव (दिया वुमन विंग) व डॉ पीएल साव (दिया छग )द्वारा संपन्न कराए गए । डॉक्टर साव यज्ञ के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, शरीर में होने वाले बीमारी बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन को भी रोकता है। जिस घर में यज्ञ संपन्न होती है उस घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

हम सभी को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप व उपासना के माध्यम से अपनी अंत: ऊर्जा को बढ़ानी चाहिए। विद्यार्थी गण यज्ञ के माध्यम से नशा से दूर रहने का संकल्प लिए और गुरुदेव के द्वारा रचित साहित्य का अध्ययन करने का संकल्प लिए । श्रीमती अनीता साव ने बताया कि भगवान बुद्ध की जीवनी के बारे में अपना लक्ष्य बड़ा बनाकर चलो, जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ को संपन्न कराने के लिए श्रीमती अंजू  दिल्लीवार, मंजू चंद्राकर, रुक्मणी यादव, संगीता सिंन्हा,हेमा नायर, रश्मि सिन्हा, सुचित्रा गजपाल,रमेश तिरपुडे, रोशन देशमुख, मनेन्द्रकुमार रॉय धनेश्वर सिंह व अनिल गजपाल ( प्राचार्य ) व विद्यार्थीगण यज्ञ मे शामिल हुए।