भगवान परशुराम जी के शोभायात्रा में प्रदेशभर से जुटे ब्राह्मण समाज के लोग 

app-news

भगवान परशुराम जी के शोभायात्रा में प्रदेशभर से जुटे ब्राह्मण समाज के लोग 

गूंजे परशुराम के जयकारे, शस्त्र शौर्य प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र 

दुर्ग। भगवान विष्णु जी के अवतार परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत दुर्ग- भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा गुरुवार की शाम दुर्ग शहर में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहां फरसा और तलवार के साथ समाज के लोगों का शस्त्र शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं भगवान परशुराम जी की झांकी, सुसज्जित घोड़े बग्गी, पंथी नृत्य, बैंड डीजे ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए।  शोभायात्रा में पुरुष, महिलाएं व युवा वर्ग पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। पूरा शोभायात्रा भगवान परशुराम के  जयघोष से गूंजयमान रहा। शोभायात्रा का ब्राह्मण समाज के अलावा  दीगर समाज व  संगठनों द्वारा पूरे रास्तेभर स्वागत कर दर्शन लाभ प्राप्त किया गया।

कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम जी के दर्शन कर शहर व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की।शोभायात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक स्थित अग्रसेन भवन से हुई। यहां आयोजन समिति के प्रमुख सुरेंद्र शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जी के  तैल्यचित्र को सुसज्जित  रथ में विराजमान करवाया गया और सामूहिक आरती के पश्चात शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ रवाना हुई। यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से स्टेशन रोड हरनाबांधा, पोलसायपारा चौक, इंदिरा मार्केट, सदर बाजार, श्रीराम मंदिर गांधी चौक, शनिचरी बाजार, गंजपारा चौक होते हुए शिवनाथ नदी रोड स्थित ब्राह्मण समाज के सामाजिक भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां परशुराम जी की महाआरती कर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

शोभायात्रा में आयोजन समिति के प्रमुख सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, लखनलाल शर्मा, रामफल शर्मा,   स्वामी  ज्योतिर्मयानंद सरस्वती सरदा बेमेतरा, ब्राह्मण समाज के सुमित शर्मा, देवेश मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, महासचिव शशिकांत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अजय मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, श्याम शर्मा, राजकुमार तिवारी, श्याम कुमार तिवारी, मुकेश तिवारी, रामलोचन तिवारी, राहुल दीवान, जितेंद्र तिवारी, राहुल पंडित, अजय तिवारी, डॉ. गोविंद प्रसाद दीक्षित, मूलचंद शर्मा, धीरेंद्र शर्मा मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, अनीता तिवारी क्षमा शर्मा, ज्योति शर्मा के अलावा  प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग हजारों की संख्या में जुटे।