भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत:पुलिस से परिजन बोले- फांसी लगाकर खुदकुशी की है

टीला जमालपुरा में रहने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों को परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। परिजन ने पुलिस को फांसी लगाकर सुसाइड की बात कही है। टीआई सरीता बर्मन ने बताया कि अजय (29) पुत्र बदरी प्रसाद निवासी हरिजन बस्ती टीला जमालपुरा हम्माली करता था। उसकी 28 वर्षीय पत्नी दामिनी थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होते थे। गुरुवार को दोनों को बेहोशी की अवस्था में परिजन ने हमीदिया अस्पताल पहुंचाया था। जहां से रात करीब 7:50 बजे मौत की सूचना थाने में दी गई थी। शुरुआती तौर पर परिजन ने विवाद के बाद फांसी लगाने की बात कही है। हालांकि घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों शव पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।