दिले में उपचुनाव परिणाम घोषित:बैतूल में भाजपा, आठनेर में कांग्रेस ने मारी बाजी, वरुण धोटे और किरण सावरकर बने पार्षद

बैतूल और आठनेर के एक एक पार्षद पदों के लिए 11 सितंबर हुए मतगणना के अब से कुछ देर पहले आए परिणामों में बैतूल के गांधी वार्ड से भाजपा के वरुण धोटे 609 वोट से जीत गए है, जबकि आठनेर में भवानी वार्ड से कांग्रेस की किरण सावरकर 28 वोट से जीत गई है। दोनों वार्डों में प्रत्यासियों के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बैतूल के गांधी वार्ड में कांग्रेस के पार्षद रहे एडवोकेट राजकुमार यादव के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था, जबकि आठनेर के भवानी वार्ड में भाजपा के गोलू उमरे की मृत्यु से यह सीट रिक्त हुई थी। बैतूल में भाजपा के वरुण ने छीनी सीट बैतूल में हुए पार्षद पद के चुनाव में वरुण धोटे भाजपा ने कांग्रेस के मनोज शर्मा को 609 वोट से हरा दिया। वरुण को यहां 1049 जबकि मनोज शर्मा को 440 वोट मिले। निर्दलीय सोनू को 135 जबकि नोटा को 7 वोट पड़े। यहां 11 तारीख को हुए मतदान में 2406 में से 1631 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके साथ ही बैतूल नगरपालिका के 33 वार्डों में अब भाजपा के पार्षदों की तादाद 24 हो गई है। आठनेर में जीती कांग्रेस 13 सिंतबर शुक्रवार को कन्या हाईस्कूल परिसर के स्ट्रॉन्ग रूम में नगर परिषद आठनेर के भवानी वार्ड में पार्षद उपचुनाव के लिए मतगणना हुई। कांग्रेस पार्टी की किरण सावरकर ने भाजपा के मनोज तुमाने को 28 वोटों से शिकस्त दी। नोटा को 5, निर्दलीय को 2 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी मनोज तुमाने को 166 वोट, कांग्रेस के 194 वोट , नोटा 5 वोट, निर्दलीय 2 वोट मिले हैं। भाजपा को 28 वोट से हार का सामना करना पड़ा।