नेपाल : नदी में बही बस में सवार सात भारतीयों की शिनाख्त हुई

काठमांडू, 12 जुलाईनेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार 60 से अधिक यात्रियों के लापता होने की खबर है। लापता यात्रियों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भूस्खलन की चपेट में आकर नदी में बहने वाले यात्रियों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से छह की शिनाख्त संतोष ठाकुर, सुरेंद्र साह, आदित मियान, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के शिकार एक अन्य भारतीय की पहचान किया जाना अभी बाकी है। समाचार पोर्टल माईरिपब्लिका की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं।(भाषा)