कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा आज:फूलबाग से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कलेक्ट्रेट जाएंगे, पुलिस फोर्स तैनात

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार (20 सितंबर) को प्रदेश में किसान न्याय यात्रा का आवाहन किया है। शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। मध्यप्रदेश के सभी जिले में यह यात्रा कांग्रेस निकाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। केन्द्र सरकार बार-बार किसानों की आय दोगुना करने की बात कहकर झूठ बोल रही है। दोपहर 12 बजे कांग्रेसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ फूलबाग पर एकत्रित होंगे और यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय में लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। किसानों के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपेंगे, जिसको लेकर के जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से 100 ट्रैक्टरों की रैली के लिए शहर के फूलबाग मैदान से नदी गेट , इंदरगंज, चैराहा , दौलतगंज होते हुये महाराज बाडा पहुंचेगी वहीं वहां से वापस सराफा राम मंदिर होती हुई एमएलबी रोड होते हुये फूलबाग मैदान की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसकी परमिशन नहीं हो पाई है। जिस कारण कांग्रेस नेता व किसान दोपहर 12 बजे फुलबाग मैदान पर एकत्रित होंगे और यहां से ट्रैक्टर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जंगी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों की मांगों को लेकर और सरकार ने किसानों से जो वादाखिलाफी की है उसके संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल दौहरे ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों से आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोला है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ में साथ दिया है। किसानों को सोयाबीन की फसल के लागत से भी कम दाम मिल रहे है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की भी आवाज कांग्रेस द्वारा उठाई जाएगी। विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि किसान न्याय यात्रा फूलबाग मैदान से 12 बजे शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। यात्रा को लेकर अलर्ट पुलिस कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा को लेकर जहां कांग्रेस व किसानों में जोश है, तो वहीं जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। कलेक्ट्रेट पर यात्रा को लेकर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात किया जा चुका है। किसान न्याय यात्रा जहां से निकलेगी वहां-वहां फोर्स तैनात रहेगा।