केशरवानी वैश्य सेवा समिति के आनंद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

केशरवानी वैश्य सेवा समिति के आनंद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ी केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग भिलाई (पंजीयन क्रमांक 1232) के  चुनाव में आनंद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित  हुए है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता,   महीप गुप्ता, सचिव  विमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वयंप्रकाश गुप्ता चुने गए है। महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा महीप गुप्ता, सचिव श्रीमती अन्नपूर्णा स्वयंप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा विमल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सुनील केशरवानी, श्रीमती कविता शंभू केशरवानी, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती स्वीटी संजीव केशरवानी, श्रीमती श्रीमती संगीता बांके बिहारी गुप्ता, संगठन मंत्री श्रीमती संजुला बसंत गुप्ता बनाए गए है। विशेष सलाहकार श्रीमती सुमित्रा भानुप्रकाश केशरवानी, संरक्षक श्रीमती सुरेखा सूर्यकांत गुप्ता, श्रीमती पद्मिनी मुकेश गुप्ता चुने गए है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में श्रीमती मीना राजीव केशरवानी, श्रीमती दीक्षा प्रफुल्ल केसरवानी को शामिल किया गया है।
यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ी 
केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग भिलाई के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।  चुनाव अधिकारी महीप गुप्ता और पर्यवेक्षक स्वयंप्रकाश गुप्ता रहे। समाज की महिला सभा का गठन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका आनंद गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती मंजू नवीन गुप्ता के मार्गदर्शन पर किया गया।  महिला समिति द्वारा सामाजिक कार्यों हेतु स्व सहायता समूह का भी गठन किया गया है। रंग पंचमी का पर्व तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल गुप्ता के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में होली गीत, संगीत व नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर डॉ. एसपी केशरवानी,नवीन गुप्ता,शंकरलाल केशरवानी,
मुकेश गुप्ता, सूर्यकान्त गुप्ता,आनंद गुप्ता,विमल गुप्ता,महीप गुप्ता, स्वयंप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजकुमार केशरवानी के अलावा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।