विश्व पृथ्वी दिवस पर जय बालाजी इन्डस्ट्रीज के कर्मचारियों ने पर्यावरण को हरा&भरा रखने  लिया संकल्प 

jay-balaji

विश्व पृथ्वी दिवस पर जय बालाजी इन्डस्ट्रीज के कर्मचारियों ने पर्यावरण को हरा&भरा रखने  लिया संकल्प 

दुर्ग।जय बालाजी इन्डस्ट्रीज लिमिटेड रसमड़ा में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रह बनाम् प्लास्टिक ("Planet Vs. Plastic") के संबंध में संयंत्र परिसर के भीतर एवम् बाहर अन्य जगहों / चौराहों पर विश्व पृथ्वी दिवस के संबंध में सुशील केशरी और विवेक इंगले पर्यावरण एवं सुरक्षा अधिकारी द्वारा ग्रह बनाम् प्लास्टिक के संबंध में प्रकाश डालते हुए  बताया गया कि हमें पृथ्वी को बचाने के लिए वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना होगा, प्लास्टिक कैरी बेग / प्लास्टिक डिस्पोजल सामान का उपयोग नही करना होगा, ज्यादा से ज्यादा वृक्षा रोपण करके ही हम हवा, पानी, मिट्टी की अनमोलता / जल, जमीन, जंगल, तथा पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी पृथ्वी को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

साथ ही हमें अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध, स्वच्छ और हरा-भरा रखने का भी संकल्प लिया गया। शपथ दिलवाया गया/नारा लगवाया गया तथा रैली निकाली गई। साथ में यह भी बताया गया कि हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और धरती को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।दुनिया भर में आज के दिन पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है। यह दिन जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट की ओर ध्यान दिलाता है। पृथ्वी का दुसरा नाम धरा, भूमि, बसुधंरा, रसा, रत्नगर्मा आदि शामिल है। इस क्रम में संयंत्र परीसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संयंत्र प्रमुख पी के रथ, संदीप नायर, सुधीर जोशी की विशेष उपस्थिति में संयंत्र के अन्य कर्मचारीयों एवम् श्रमिकों तथा उपस्थित गणमान्य के साथ मिलकर संकल्प लिया गया।