ईद पर ट्वीनसिटी में बिखरी खुशियां, मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देने जनप्रतिनिधि पहुंचे ईदगाह मैदान व मस्जिदों में

idgah-masjit

ईद पर ट्वीनसिटी में बिखरी खुशियां, मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देने जनप्रतिनिधि पहुंचे ईदगाह मैदान व मस्जिदों में

दुर्ग। दुर्ग-भिलाई में गुरुवार को ईद-उल-फितर की खुशियां बिखरी। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मैदान और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की। तत्पश्चात मुस्लिमों भाईयों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्त्ता भी ईदगाह मैदान और मस्जिदों में पहुंचे थे। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने ईद पर ईदगाह मैदान गंजपारा दुर्ग में मुस्लिम भाईयों से मुलाकात की। यहां उन्होने मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

इसके अलावा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू दुर्ग-भिलाई के अन्य मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने सेक्टर-6 भिलाई स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। इसी प्रकार अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी है। दुर्ग के ईदगाह मैदान गंजपारा, जामा मस्जिद मोतीपारा, तकियापारा मैदान, केलाबाड़ी मस्जिद,रायपुुरनाका मस्जिद,भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जामा मस्जिद के अलावा दुर्ग-भिलाई के अन्य मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी गई।

इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे। ईद पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्युब खान, दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, पीडब्ल्यूडी प्रभारी अब्दुल गनी, शहर कांग्रेस मध्य ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, कांग्रेस नेता शेख रज्जाक, दुर्ग जिला थोक फल व सब्जी व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष युसुफ भाई खोखर, पूर्व अध्यक्ष नासिर खोखर के अलावा अन्य लोगों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी है।