बड़ा बेहाल दुर्ग का महाराजा चौक, कोई नही देता ध्यान

Maharaja Chowk

बड़ा बेहाल दुर्ग का महाराजा चौक, कोई नही देता ध्यान

दुर्ग। दुर्ग शहर में तेजी से विकसित होते महाराजा चौक में ट्रेफिक व्यवस्था बेहाल है। यह क्षेत्र दुर्ग शहर का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। आवाजाही में तीव्र इजाफा हुआ है। पर प्रशासन नागरिक सुविधा बहाल रखने में पूरी तरह फेल है। हर शाम यहां ट्रेफिक जाम होता है। जानमाल खतरे में है। चौराहे की बनावट सुधारा नही जा रहा है। जबकि इस इलाके में शहर के विधायक, महापौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कई बड़े लोगो का आना जाना है। शहर को बड़ी जनसंख्या का इस क्षेत्र में बसावट है। राजनांदगांव, उतई, बालोद और भिलाई जाने का यह प्रमुख मार्ग है। तब भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। यह पूरा इलाका अतिक्रमण की चपेट में है।  दुर्ग शहर के महाराजा चौक में ट्रेफिक व्यवस्था की बेहाली और नागरिक सुविधाओं में कमी की समस्या एक गंभीर मुद्दा है। चौक की बनावट में सुधार की जरुरत है ताकि यहाँ की जनसंख्या और वाहन संख्या को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो। इस समस्या पर ध्यान देकर समाधान निकालने के लिए सरकारी अधिकारियों को कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस समस्या को हल करने के लिए सुस्त नहीं होना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को महत्व देना चाहिए।