विराट नगर जनजागरण दुर्गोत्सव समिति की हुई बैठक, शारदीय नवरात्र में होगा भव्य आयोजन..

app-news

विराट नगर जनजागरण दुर्गोत्सव समिति की हुई बैठक, शारदीय नवरात्र में होगा भव्य आयोजन..

- आम सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया

दुर्ग । जन जागरण दुर्गोत्सव समिति की शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आशीर्वाद भवन विराट नगर बोरसी दुर्ग में रखी गई जिसमें वर्ष 2024 हेतु कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं  नवरात्र पर्व पर होने वाले कार्यक्रमो पर चर्चा की गई। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति अपना 4 था वर्ष मनाने जा रही है।
इसी कड़ी में जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विभिन्न आयोजनों पर चर्चा  एवं नवीन कार्यकारिणी हेतु बैठक में समिति के सदस्यों के आम सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।  जनजागरण दुर्गोत्सव समिति बोरसी कॉलोनी जिसमे समिति का पुनर्गठन में संरक्षक मंडल में अनुज राम साहू, एडी. टंडन,डॉ.कृष्ण कुमार पाटिल, पोषण लाल साहू, पन्नालाल साहू अध्यक्ष किशोर शर्मा,उपाध्यक्ष, खिलूराम साहू, विजय यादव उपाध्यक्ष (महिला)
श्रीमती हेमलता साहू,
सचिव महाबीर साहू, सहसचिव संजय अष्टकर, संगठन सचिव शशि कुमार साहू , कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सहकोषाध्यक्ष खिलेश साहू, सांस्कृतिक मंडल, खिलावन निषाद, डीआर. सिन्हा, भोज लाल हिरवानी, सांस्कृतिक मंडल महिला
श्रीमती सुमति सिन्हा,
श्रीमती वर्षा साहू,
श्रीमती खेम साहू, युवा प्रकोष्ठ मंडल, मनेंद्र साहू, विनय गजपाल, शैलेश देवांगन, निखिल साहू, आयुष साहू, फोटोग्राफी एवं मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, विजय गौतम, अभिषेक साहू, सलाहकार सदस्य शंकर लाल यादव, साैरभ साहू, सुरेश साहू, संतोष कुमार, युगल किशोर साहू,भोला राम साहू, डीएस. ठाकुर को मनोनीत किया गया।