नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व होगा सशक्त- वेदवती कश्यप

नारायणपुर में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नारायणपुर, 16 अप्रैल। जिला मुख्यालय में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने मातृशक्ति के जागरूक और सशक्त स्वरूप को प्रदर्शित किया। पदयात्रा के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जनपद सदस्य रामबत्ती देवांगन, शिक्षिका रीना मंडल, अधिवक्ता सीता वड्डे, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ वनिता जैकब, पूर्व नक्सल पीडि़त एवं वर्तमान में पुलिस आरक्षक सुधाये गोटा तथा गायत्री परिवार से श्रीमती सत्यभामा नागवंशी मंच पर विराजमान रहीं।
श्रीमती कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकतंत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी और नेतृत्व और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने इसे देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
इसके पश्चात सम्मेलन को संध्या पवार, रीना मंडल, वनिता जैकब, सत्यभामा नागवंशी,सीता वड्डे तथा सुकाय गोटा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद संगीता जैन, जिला पंचायत सदस्य हीना नाग, शांति नेताम, दीपाली नाग, खुशबू जैन, वर्षा पांडेय, शोभना नायर, लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सरिता बंजारे ने किया तथा आभार पार्षद रमशीला नाग ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर इस ऐतिहासिक पहल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।-