भोपाल में प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण की कोशिश:बजरंग दल ने एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। संदेह होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले किया। फिलहाल दोनों पक्ष थाने में हैं और जमकर हंगाम चल रहा है। टीआई अमित सोनी ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। जानकारी के मुताबिक बागसेवनिया स्थित संजय नगर में रविवार को शिवांकर नाम के व्यक्ति के घर प्रार्थना के बहाने बस्ती के करीब 50 लोगों को एकत्र किया गया था। शिवांकर के साथ तीन अन्य युवक भी वहां थे। बजरंगदल के भगवान सिंह परमार जिला संमरसा प्रमुख भेल एरिया ने बताया कि शिवांकर के घर में पिछले 6 महीने से ईसाई धर्म का प्रचार करने के प्रार्थना के बहाने बुलाया जा रहा था। सभी प्रार्थना के बहाने लोगों को धर्मांतरण का पाठ पढ़ा रहे थे। उन्हें अपनी धार्मिक किताबें और अन्य सामग्री दी जाती थी। इसी के साथ हर सप्ताह खर्च के लिए रकम भी दी जाती थी। जिसकी सूचना बजरंग दल को मिली तो दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उनके पास से धर्मांतरण के लिए प्रेरित किए जाने वाले दस्तावेज भी मिले हैं। जिसमें प्रभु ईसामसीह और ईसाई धर्म से जुड़ी बातें लिखी हैं। दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। ऐसे फासते थे आरोपी बजरंगदल के मुन्नालाल साहू ने बताया कि शिवांकर और उसके साथी भाऊ नाम के एक व्यक्ति के परिवार को परेशान कर रहे थे। पहले उसके बच्चे के इलाज कराने में मदद की गई। बाद में उन्हें अच्छा पढ़ाने और नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उन्हें खर्च की रकम भी दी जाने लगी। अब उनपर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत भाऊ ने बदरंग दल से की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।