उमस भरी गर्मी से परेशान लोग:पारा पहुंचा 33 डिग्री सेल्सियस; जिले में अब तक 890 मिमी वर्षा दर्ज

जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में बारिश ना होने से मौसम ने अपना मिजाज बदला है। रविवार को तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान लगे हैं। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम बदलने और तेज धूप के कारण पर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले में 2 दिन से बारिश नहीं होने और तेज धूप होने से फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। जिले में अभी 890 मिनी बारिश हुई है। तेज धूप के कारण जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में जरूरी काम में ही लोग घर से निकल रहे हैं। शहर के व्यस्ततम मार्ग में भी लोग नहीं दिखाई दे रहे हैं। बदलते मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारी से भी परेशान है। डॉक्टरों की क्लीनिक और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ ही घंटे की धूप में ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश के बाद भी मौसम में ठंडक नहीं आई है। जिला मुख्यालय के साथ पाली नौरोजाबाद, मानपुर और चंदिया में भी तेज धूप के कारण सड़कों पर आवागमन कम है।