भोजपुरी एक्‍टर देव सिंह ने लिया आइसक्रीम का आनंद, कहा-'गर्मी का मजा ठंडे में ही है'

मुंबई, 21 अप्रैल । भोजपुरी एक्टर देव सिंह ने आइसक्रीम का आनंद लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कहा, गर्मी का मजा ठंडे में ही है। सौगंध और राजतिलक जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दावत का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उन्हें मैचिंग जॉगर्स के साथ काली टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ पूरा किया। पोस्ट को हिंदी में कैप्शन दिया गयाा, गर्मी का मजा ठंडे में ही है उन्होंने अपनी पोस्ट को व्हिसल पोडु की धुन दी। देव ने फिल्म वन मैन आर्मी में भी अभिनय किया है। वह अगली बार फिल्म लेडीज स्पेशल में रिंकू घोष के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पराग पाटिल और आर आर प्रिंस ने किया है। चिराग दत्त कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विमल पांडे, प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी भी हैं। (आईएएनएस)