भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओडिशा प्रभारी लता उसेंडी का कटक-भुवनेश्वर में रोड शो

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 20 मई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा प्रभारी, कोंडागांव की स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में रोड शो किया और भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक में शामिल हुईं। बैठक में अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। अंधागढ़ बीजू जनता दल के गढख़टूली मंडल में 19 मई को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सच्चिदानंद जैना ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वे कटक भुवनेश्वर से भाजपा प्रत्याशी भारत हरी महताब और अभय कुमार बारिक के रोड शो में शामिल रहे। इससे पहले, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी रोड शो और आम सभा में भाग लिया था। भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हंै। ज्ञात हो कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। सुश्री उसेंडी वर्तमान में ओडिशा राज्य की प्रभारी भी हैं, इसलिए उनकी मौजूदगी में बीते फरवरी माह में ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बताया गया है कि इस सिलसिले में उनका सीधे तौर पर दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से जुडऩे का भी अवसर मिला है। पिछले कई महीनों से उनका ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली दौरा जारी है।