फूड डिलेवरी बॉय को बेल्ट लात घूंसो से पीटा:झांकी मार्ग से सुबह 5 बजे घर जाते समय किया युवकों ने विवाद

इंदौर के संजय सेतू ब्रिज के यहां झांकी देखकर घर जा रहे फूड डिलेवरी बॉय के साथ सड़को पर युवकों ने जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी की पहचान की है। मारपीट करने वाले 4 से 5 आरोपी बताए जा रहे है। सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के दौरान मनीष चौहान की शिकायत पर पुलिस ने राज और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने और हथियार लहराने के मामले में केस दर्ज किया है। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह स्विगी कंपनी में फूड डिलेवरी बॉय का काम करता है। बुधवार सुबह 5 बजे के लगभग संजय सेतू से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे धक्का मारा। मनीष ने पीछे पलटकर उसे कहां कि देखकर चले। इस दौरान उसके साथी आ गए। उन्होंने अपशब्द कहे। आरोपियों ने सड़क के डिवाईडर पर ही गिरा दिया। इसके बाद बेल्ट हाथ मुक्को से मारपीट की। वहां पर अन्य लोगो ने बचाव किया। मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने थाने भेजा। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान राज नाम के लड़के को लेकर की है। बाकि उसके साथी बताए जा रहे है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।