त्रिलोकी मां में बंगला नववर्ष समारोह सम्पन्न

रायपुर, 16 अप्रैल। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर में बंगला नववर्ष के अवसर पर रविवार को प्रात: 6.30 बजे से मां काली की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही शीतल पेय वितरण किया गया। प्रात: छह बजे से मां काली को माखन, किश्मिश, मिश्री तथा दोपहर 12 बजे खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके पश्चात स्व. गीता देवी बर्धन की स्मृति में शीतल पेय (आम पना) का वितरण किया गया। संध्या को भी माँ काली की विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने दी।