मनौती मनाने मंगल सायकल से अयोध्या रवाना ..

appnews

मनौती मनाने मंगल सायकल से अयोध्या रवाना ..

दुर्ग। दुर्ग से रामभक्त मंगल साहू ने आंतरिक प्रेरणा से प्रेरित होकर पर्यावरण की सुरक्षा, वृक्षारोपण, जल संगठन के साथ ही छत्तीसगढ़, राज्य के प्रथम प्रणेता बालक भगवान, एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण युग पुरुष तत्कालीन प्रधान मंत्री की भावना एवं कल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ का समग्र विकास एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनहित के कार्यों को संपादित करने अदम्य साहस की मनौती एवम दूढ़ सकल्प के साथ भांचा राम के चरणों में लोटने एवं परिक्रमा करने की मनौती के साथ शनिवार 29 जून को अपरान्ह दुर्ग सिविल लाईन शीतला तालाब स्थित काला दिवस आपातकाल समृति मंच से गर्मजोशी व जय श्रीराम घोष के साथ रवाना हुआ।

उक्त मंच से मंगल साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस तारतम्य में समभाव कबीर कुटि सेवा समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा, लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल, द्वय राम पाटणकर, मंडल भाजपा, अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, पोषण साहू बोरसी कसारीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।