अखिलेश अग्रवाल दूसरी बार बने प्रधान न्यासी, विनिता गुप्ता सचिव, मनोज कुमार ताम्रकार कोषाध्यक्ष निर्वाचित.. 

app-news

अखिलेश अग्रवाल दूसरी बार बने प्रधान न्यासी, विनिता गुप्ता सचिव, मनोज कुमार ताम्रकार कोषाध्यक्ष निर्वाचित.. 

 मां सत्ती व मोती महावीर मंदिर न्यास समिति का चुनाव
दुर्ग। मोतीपारा स्थित अति प्राचीन मंदिर मां सत्ती व मोती महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के द्वारा गुरुवार को पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी पूर्वानुसार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिये गये।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अखिलेश अग्रवाल अध्यक्ष / प्रधान न्यासी, श्रीमती विनिता गुप्ता सचिव, मनोज कुमार ताम्रकार कोषाध्यक्ष, हर्षवीर सिंह गुप्ता उपाध्यक्ष,आनंद यादव उपसचिव दूसरी बार निर्वाचित हुये। अध्यक्ष / प्रधान न्यासी ने सभी न्यासीगणों का आभार व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने सम्पूर्ण चुनाव सम्पादित किया।