समर कैंप में बच्चों की निखर रही प्रतिभा

app-news

समर कैंप में बच्चों की निखर रही प्रतिभा

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोण्डागांव, 30 मई। स्कूल समर कैंप प्राथमिक विद्यालय जोन्दरा पदर में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रधान पाठक मधु तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों को फस्र्ट एड बॉक्स बनाना सिखाया गया, उसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। बच्चों ने स्क्रैपबुक बनाना भी सीखा एवं विभिन्न फूल-पत्तियों का उपयोग कर स्क्रैपबुक का निर्माण किया। बच्चों को ज्यामिति आकृतियों के बारे में समझाया गया व गणित में उसकी उपयोग के बारे में समझाया। नाप तौल के विभिन्न पैमाने दिखाकर उनके उपयोग के बारे में समझाया। आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत बच्चों ने पेपर फ्लावर बनाना सीख कर सुंदर आकृतियां बनाई, साथ ही स्कूल की दीवारों में भित्तिचित्र बना बच्चे अपने स्कूल को आकर्षक बनाने में जुटे हुए हैं। शिक्षिका स्मिता नेताम सभी गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर रही है।