राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान चेतना का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

छत्तीसगढ़ संवाददाता केशकाल, 1 मार्च। डीएवी एमएमपीएस विश्रामपुरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने तथा नए प्रयोग और नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान न केवल देश की प्रगति का आधार है, बल्कि मानव जीवन को सरल और विकसित बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं विज्ञान विषयक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संदेश के साथ किया गया।