गुरु पूर्णिमा पर मां-शिक्षक से लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ संवाददाता नगरी, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा एवं बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने अपने प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक जयराम सिंह सोम का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र गोलछा ने अपनी माता लादू देवी गोलछा से आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन स्तर पर आव्हान किया है सभी कार्यकर्ता गुरु पूर्णिमा पर विशेष रूप से अपने गुरु जनों से पूजा कर आशीर्वाद लें। राजेंद्र गोलछा एवं अकबर कश्यप इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने वाले गुरु जयराम सिंह सोम के निवास पर पहुंच कर आशीर्वाद लिए। उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया। गुरु जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दिए। इसके साथ ही अपने आलमारी में रखे ड्रायफ्रूट्स खिलाया। अस्वस्थता के बाद भी गुरु जी के इस प्यार से भाजपा नेता द्वय अभीभूत हुए।