एटीएम से नहीं निकला पैसा तो तोड़ा एटीएम मशीन का स्क्रीन, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर/दंतेवाड़ा, 19 जून। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में स्थित एसबीआई एटीएम में पैसा निकलने के लिए गए युवक का दूसरे बार में पैसा नहीं निकलने पर युवक ने गुस्से में आकर एटीएम के मॉनिटर को मुक्का मारकर तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले के बारे में बताया गया कि 18 जून को मामला दर्ज हुआ कि तामोपारा बचेली का रहने वाला साहिल तामो 18 जून की सुबह 6.31 बजे एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने गया हुआ था। एक बार पैसा निकालने के बाद दुबारा पैसा निकाला, पैसा नहीं निकलने से गुस्से में आकर एटीएम मशीन को हाथ मुक्का से मारने पर एटीएम का मॉनीटर स्क्रीन को तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी साहिल तामो से पूछताछ करने पर बताया कि उसने गुस्से में और आक्रोशित होकर तोड़ दिया। साहिल तामो को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत् गिरफ्तार कर धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी बड़ेबचेली के सामने पेश कर जिला जेल दंतेवाड़ा में भेज दिया गया है।