स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ:कलेक्टर ने स्थानीय फतेह क्लब मैदान पर श्रमदान कर की सफाई

अलीराजपुर में स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वच्छता अभियान जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू हुआ। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम होगी 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता'। यह अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न होगा। स्वच्छता अभियान में इस वर्ष अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर और स्थानीय निकायों की भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित करने के साथ जिले में सभी स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने आज फतेह क्लब मैदान में श्रम दान कर मैदान परिसर की सफाई की। श्रम दान के दौरान फतेह क्लब मैदान स्थित जल स्त्रोत की विशेष रूप से सफाई की गई। कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने कहा कf जिले में इस तरह के कार्य पूरे पखवाड़े में किए जाएंगे।