विजयपुर उपचुनाव; कई आदिवासी गांवों में फायरिंग:धनाचया के बाद दंगपुरा में आदिवासियों पर बरसाई गोलियां, एक घायल; पातालगढ़ और झरेर गांव में मारपीट

श्योपुर में सोमवार की रात विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के धनाचया गांव के बाद दंगपुरा, पातालगढ़ और झरेर गांव में भी फायरिंग के मामले सामने आए हैं। इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। अगरा थाना इलाके की एक आदिवासी बस्ती में भी अज्ञात हथियारधारी 7 से 8 बदमाशों ने सहरिया आदिवासी समाज के लोगों पर गोलियां बरसाई गई हैं। इस फायरिंग में रामस्वरूप आदिवासी नाम के व्यक्ति के हाथ में गोली के छर्रे लगे हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं कराहल थाना इलाके के पातालगढ़ और झरेर गांव में भी आदिवासियों से मारपीट की गई। यहां महिलाओं समेत करीब 8 आदिवासी घायल हुए हैं। इस मामले में अब तक पुलिस ने कई घंटे बाद भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। मामला अगरा थाना इलाके के दंगपुरा गांव का है। जहां रात के अंधेरे में आए अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने आदिवासियों पर गोलियां बरसाई हैं। इससे दंगपुरा गांव निवासी रामस्वरूप आदिवासी नाम के व्यक्ति घायल हुए हैं। रात भर में आदिवासियों के साथ इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले ढोढर थाना इलाके के धनाचया गांव में भी इस तरह की घटना हुई थी। अगरा थाना पुलिस ने सुबह 10:15 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। पातालगढ़ और झरेर में भी दिया घटना को अंजाम अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने कराहल थाना इलाके के पातालगढ़ और झरेर गांव के आदिवासियों पर हमला किया। बदमाशों ने लाठी डंडों से पीटपीटकर इन्हें घायल कर दिया। वोट डालने के लिए नहीं जाने के लिए कहकर धमकाया। 8 महिला समेत पुरुष घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल कराया भर्ती गया है। रात भर में आदिवासियों के साथ इस तरह की चौथी घटना। इसे लेकर कांग्रेस ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। रणनीति बनाकर दिया घटना को अंजाम इस बारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि आदिवासियों को वोट डालने से रोकने के लिए रात भर में 4 से 5 जगहों पर हथियारधारी बदमाशों ने मारपीट की गई है। उन्हें डराने धमकाने के लिए उन पर गोलियां बरसाई गई हैं। यह चुनाव से एक दिन पहले पूरी रणनीति बनाकर कराई गई घटनाएं हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर उन पर सख्त कार्रवाई तक नहीं कर रही है। जल्द ही एफआईआर करेंगे इस बारे में अगरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह धाकड़ का कहना है कि दंगपुरा में रामस्वरूप आदिवासी नाम के व्यक्ति को गोली लगी है। शिकायत मिली है, इस मामले में जल्द ही एफआईआर की जाएगी।