राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया

प्रतापपुर, 14 जुलाई। संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा ग्राम पंचायत खुंशी में संपूर्णता अभियान के तहत राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया,जिसमें किसानों को मछली पालने से पूर्व तालाब की सफाई, गोबर, चूना, नेटिंग का कार्य, तालाब का पानी का पीएच मान को चेक किया जाता है, इसके बाद मछली का चुनाव करके बीज डाला जाता है। मछली का चारा नेटिंग का कार्य किया जाता है जिससे किसानों को मछली पालने के लिए प्रेरित किया गया। मछली पालन एक ऐसा व्यापार है जिससे किसानो को आय दुगुना करने का साधन है और किसानों को आर्थिक स्थिति को बदला जा सकता है। जितने भी रोजगार गारंटी योजना से डबरी की खुदाई हुई है सभी हितग्राही किसानों को मछली पालन के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में वाटर शेड एक्सपर्ट शिवरेन्द्र कुमार धुर्वे, फिशरी एक्सपर्ट रूपा सिन्हा, स्किल्ड स्टेनशिव वर्कर सुरेश कुमार यादव ,सी आर.पी शिवमंगल,बालकुमारी, खुंशी की सरपंच चन्द्र प्रभा देवी, कृषि सखी पूर्णिमा ,पशु सखी सुनीता और समूह की दीदी और मछली पालन करने वाले किसान मौजूद थे।