यूक्रेन के अधिकारियों ने लोगों से पोक्रोवस्क शहर छोड़ने को कहा

कीव, 19 अगस्त। यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार को पूर्वी शहर पोक्रोवस्क के लोगों के लिए निकासी का आदेश जारी किया। रूस की सेना के अव्दिव्का पर कब्जे के बाद दोनेत्सक क्षेत्र में आगे बढ़ने के बीच यह आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि रूसी सेना इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि संभावित हमलों के मद्देनजर पोक्रोवस्क और आस-पास के दूसरे शहरों से लोगों की निकासी जरूरी हो गई है। पोक्रोवस्क में वर्तमान में करीब 53,000 लोग रहते हैं। अधिकारियों ने अमेरिका द्वारा वित्तपोषित रेडियो लिबर्टी को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि पोक्रोवस्क के निवासियों के पास शहर को सुरक्षित तरीके से छोड़ने के लिए सिर्फ दो हफ्ते का समय है। अधिकारियों ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि रूसी सेना तेजी से कूच कर रही है और वह शहर के बाहरी इलाके से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा कि पोक्रोवस्क क्षेत्र में भारी लड़ाई हो रही है। उन्होंने कहा कि पास के शहर टोरेत्स्क में भी स्थिति नाजुक है। इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार ने कहा है कि रूसी सेना पिछले छह महीनों से पोक्रोवस्क क्षेत्र में लगभग दो वर्ग किलोमीटर प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। पोक्रोवस्क यूक्रेन के मुख्य रक्षात्मक गढ़ों में से एक है और दोनेत्सक क्षेत्र में एक प्रमुख रसद केंद्र है। इस पर कब्जा करने से यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमताएं और आपूर्ति मार्ग प्रभावित होंगे तथा रूस पूरे दोनेत्सक क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने घोषित लक्ष्य के और करीब पहुंच जाएगा। पोक्रोवस्क के अधिकारी लोगों से मिलकर उन्हें निकासी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लोगों को पश्चिमी यूक्रेन में शरण देने की पेशकश की गई है, जहां उन्हें छात्रावासों और उनके लिए तैयार किए गए अलग-अलग आवासों में रखा जाएगा।(एपी)