भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन:सोयाबीन 6000,धान 3100,गेहूं 2700, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की मांग

भारतीय किसान संघ आज 16 सितंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जबलपुर में भी सभी जिला मुख्यालयों पर सोयाबीन 6000 रुपए, धान 3100 रुपए, गेहूं 2700 रुपए, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें जिले भर के किसान शामिल होंगे। भारतीय किसान संघ के बैनर तले मांगों व समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों ने मांग की है कि अब की बार सोयाबीन की जो खरीदी हो वह 6000 हो, हालांकि सरकार ने समर्थन मूल्य 4892 प्रति क्विंटल पर सोयाबीन खरीदने की घोषणा की है। लेकिन किसानों का कहना है कि इस मूल्य पर लागत भी नहीं निकल पा रही है, इसलिए 6000 रूपए प्रति क्विंटल पर सोयाबीन खरीदी जाए, नहीं तो मजबूर होकर किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। वादा किया था वादा निभाओ मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों को धान की 3100 रुपए व गेहूं की 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की घोषणा की थी। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में भाजपा सरकार धान व गेहूं पर बोनस देकर 3100 में धान, 2700 में गेहूं खरीद रही है। मध्यप्रदेश के किसान भी बोनस की मांग की जा रही है। भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, कोषाध्यक्ष विजय गोंटियां, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, पुखराज सिंह चंदेल, आलोक पटेल, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, सह मंत्री सुनील पटेल, तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, जितेंद्र पटेल, बीरेंद्र पटेल, वीरेंद्र साहू, रीतेश पटेल, धर्म पटेल, रामकृष्ण सोनी, गणेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, मंत्री अवि जैन, प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा, मनीष पटेल, मनीष पचौरी, सुरेश पटेल, सचिन जैन, रीतेश पचौरी सहित सैकड़ों किसान शामिल होंगे।