पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह

छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर,6 मार्च। लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार और गुरुवार को उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष होली का आयोजन एक दिन बाद 4 मार्च को किया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की। नगर सहित कुंवरपुर, कोसंगा, बंधा, गणेशपुर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते नजर आईं। युवा और बच्चे होली है के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी। घरों में सुबह से ही पकवानों की खुशबू फैल रही थी। लोगों ने मेहमानों का स्वागत गुजिया, नमकीन और ठंडाई से किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सडक़ों पर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई तथा प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों को हिदायत देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। गुरुवार को लखनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं 3 मार्च को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के लखनपुर स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पर्यटन मंत्री ने उपस्थित लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार की शाम लखनपुर पत्रकार संघ के सदस्य भी मंत्री निवास पहुंचे और उन्हें होली पर्व की बधाई दी।