नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अफसर ने विकास कार्यों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ संवाददाता केशकाल, 25 जून। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने गुरुवार को कोण्डागांव जिले के केशकाल और फरसगांव विकासखंड का दौरा कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी और हितग्राहियों व ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केशकाल विकासखंड के खालेमुरवेंड उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से केंद्र में उपस्थित रहकर बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। सालेभाट गांव में मनरेगा से निर्मित आजीविका डबरी का अवलोकन करते हुए हितग्राही नरेन्द्र मरकाम से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को मत्स्य पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों से जुडक़र आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद खालेपारा आंगनबाड़ी केंद्र और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से घर-घर जाकर नल-जल योजना की स्थिति की जानकारी ली। फरसगांव विकासखंड के बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से आधुनिक खेती, सिंचाई और प्राकृतिक कृषि पर चर्चा की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इसके बाद लंजोड़ा के अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी ली। जुगानीकलार आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, फरसगांव एसडीएम अश्वन पुसाम, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार गणेश सिदार, जनपद सीईओ अनुराग सिंह, सीईओ रूपेंद्र नेताम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।