डैम में डूबे युवक का शव मिला:एसडीईआरएफ के दल ने दो घंटे के अभियान में खोजा, एक दिन पहले नहाते समय डूबा था

आज सुबह चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीईआरएफ के दल ने बिजासनी डैम में डूबे युवक का शव बरामद किया है। यह युवक बहन के घर मेहमान आया था, डैम में नहाने के दौरान सोमवार दोपहर बाद वह डूब गया था। एसडीईआरएफ की प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे ने बताया कि डैम में आज करीब 20 फीट की गहराई में युवक संजय (22) का शव मिल है। कल शाम से ये तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन अंधेरे के कारण देर शाम इसे बंद करना पड़ा। आज सुबह करीब 7 बजे फिर अभियान शुरू करने के बाद दो घंटे की खोज में युवक का शव मिल गया। हालांकि यह बांध किनारों के करीब ज्यादा गहरा नहीं था। युवक बहुत गहराई में नहीं जा पाया था। उसका शव डैम से निकालकर पोस्टमार्टम​ के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। यह हुई थी घटना बताया जा रहा है की युवक डैम पर नहा रहा था। इसी दौरान वह डूबने लगा, जिसे डूबते हुए डैम के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने देखा। इसके बाद पुलिस और डायल हैंड्रेड को कॉल कर मदद मांगी गई। सूचना मिलते ही होम गार्ड कमांडेंट इंदल उबनारे ने प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में दल रवाना किया था। 5 लोगों के दल ने शाम तक अभियान चलाया था। यह युवक भैंसदेही का रहने वाला था, जो बिजासनी में ही मजदूरी का काम करता था। वह अपनी बहन के घर आया हुआ था।