छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 30 जुलाई। नगर में गुरुवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब बीएसएनएल ऑफिस के सामने स्थित एक मकान में विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर की लंबाई करीब 8 फीट और वजन लगभग 30 किलो से अधिक बताया जा रहा है। घर के भीतर इतने बड़े अजगर को देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
अजगर गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे मकान में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर इससे पहले बिल्ली के पांच बच्चों को भी खा चुका था। अजगर दिखाई देने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल की मौजूदगी में वन्यजीवों को पकडऩे का अनुभव रखने वाले दिलबर भत्रा तथा उनके साथ मौजूद कुछ जानकार स्थानीय नागरिकों ने अजगर का रेस्क्यू किया। काफी सावधानी के साथ अजगर को मकान से बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान अजगर अथवा किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।