कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों में लगाए भाजपा के झंडे:बोले- भाजपा का विकास हर बारिश में बह जाता है

बैतूल की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों और इससे हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में आज (सोमवार) कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़े और वहां बेशरम की टहनियां गाड़ दी। कांग्रेसियों ने इसे नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा बताया। पूर्व कांग्रेस विधायक निलय डागा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी आज बैतूल गंज इलाके में इकट्ठा हुए। उन्होंने आबकारी कार्यालय मार्ग और गंज के मुख्य मार्ग पर एचडीएफसी बैंक वाली सड़क पर पहुंचकर खराब हो गई सड़कों को लेकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने इस दौरान सड़कों में हो गए बड़े बड़े गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़ दिए। यही नहीं उन्होंने इन गड्ढों में बेशरम की झाड़ियां भी लगा दी। आरोप है कि महज छह महीने पहले बनी सड़कें पूरी तरह बरबाद हो गई हैं। यह नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है। पूर्व कांग्रेस विधायक निलय डागा में कहा कि पिछले छह माह में सड़कों का इतना घटिया निर्माण हुआ है कि सारी सड़कें उखड़ गई हैं। सड़कों पर दो से तीन फुट के गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में सड़क ढूंढना पड़ रहा है। भाजपा का विकास हर बारिश में बह जाता है। जनता के लिए इनका विकास टेंपरेरी और खुद का विकास परमानेंट रहता है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि लोग बाइक पर अपने परिवारों के साथ जाते है तो घटिया सड़कों पर गिर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।