इंदौर में राष्ट्रपति को परोसा जाएगा बिना प्याज-लहसुन का खाना:सैंडविच-रोटी सिर्फ मल्टी ग्रेन आटे की; थ्री लेयर में रहेगी सिक्योरिटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को इंदौर में रहेंगी। वे रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले भी कोठी से होंगे। वे पहले दिन इंदौर में स्थानीय कलाकारों से मिलेंगी। 19 सितंबर की सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। इंदौर लौटकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी। रेसीडेंसी कोठी समेत अन्य इलाकों में राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर सिस्टम बनाया है, जैसा राष्ट्रपति भवन में होता है। कोठी के गार्डन और कैम्पस में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। तीन किलोमीटर के एरिया को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित किया है। 30 से 35 लोगों का क्रू राष्ट्रपति के साथ आएगा। गाय का दूध ही इस्तेमाल किया जाएगा राष्ट्रपति 18 सितंबर का डिनर, 19 सितंबर को ब्रेकफास्ट के बाद लंच महाकाल दर्शन से लौटकर इंदौर में ही करेंगी। राष्ट्रपति का पूरा भोजन बिना प्याज और लहसुन का होगा। दूध भी गाय का ही होगा। खाने में मसूर को छोड़कर सभी तरह की दालें होंगी। डिनर में टिंडा, अरबी, आलू-गोभी, पालक-पनीर और राजमा नहीं होंगे। राष्ट्रपति शुद्ध शाकाहारी भोजन लेती हैं, इसलिए अधिकारियों को निर्देश है कि जिन बर्तनों में महामहिम के लिए भोजन बनेगा, उसमें पहले नॉनवेज न बना हो। रोटी के साथ ही सैंडविच भी मल्टी ग्रेन आटे के ही होंगे। तेल के इस्तेमाल पर भी स्पष्ट निर्देश खाने के लिए खास तौर पर कहा गया है कि मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड या ऑलिव ऑइल में ही खाना पकाया जाएं। हल्दी वाले गाय के दूध के साथ ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स और स्प्राउट्स दिए जाएंगे। फल खट्‌टे न हो। विशेष निर्देश हैं कि राष्ट्रीय गीत रिकॉर्डेड नहीं बजाया जाए। मिलिट्री, पुलिस, पेरा मिलिट्री, बैंड से ही गवाया जाए। ये उपलब्ध नहीं हों तो चार लोगों के विशेष दल से सही माइक सिस्टम के साथ गवाना होगा। कार्यक्रम में फूड पैकेट नहीं बांटे जा सकेंगे। पहले दिन के दौरे के लिए मृगनयनी एम्पोरियम सजा राष्ट्रपति पहले दिन शाम 5 बजे बाद मृगनयनी एम्पोरियम जाएंगी। इसके लिए शोरूम को सजा दिया गया है। वे यहां प्रदेश के विभिन्न नेशनल अवॉर्ड एवं पद्मश्री सम्मानित शिल्पकारों /आर्टिजन्स से सौजन्य भेंट करेंगी। प्रदेश की पारंपरिक, कलात्मक माहेश्वरी, चंदेरी, कोसा आदि साड़ियों काे देखेंगी। एम्पोरियम प्रभारी प्रबंधक राहुल जगताप ने बताया कि आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति का शेड्यूल : आज शाम आएंगी, मृगनयनी शोरूम जाएंगी 18 सितंबर 19 सितंबर ट्रैफिक प्लान जारी किया, डायवर्ट किए रोड ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। बुधवार को दोपहर 3 बजे से यातायात प्लान लागू किया जाएगा। यह 2 दिन तक रहेगा। हालांकि राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान ही डायवर्जन रहेगा। इस दौरान सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एक जैसे ब्लड ग्रुप के 4 युवा रहेंगे बुलेट प्रूफ कार भोपाल से आएगी महामहिम के साथ 300 सुरक्षाकर्मियों की एक स्पेशल टुकड़ी आएगी, वही फर्स्ट लेयर की सुरक्षा देखेगी। राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से शहर में लाने के लिए दो बुलेट प्रूफ कार तैयार हैं। एक इंदौर में रहती है, दूसरी भोपाल से बुलवाई है।