इंदौर में इस माह लगातार बढ़ रहा तापमान:दिन का पारा 32 डिग्री से ज्यादा; लोग उमस से परेशान, आज भी तेज धूप

इंदौर में रविवार सुबह से तेज धूप है। इसके साथ ही काफी उमस है। अभी कोई स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बनने से फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इन दिनों दिन और रात का तापमान में लगातार इजाफा है। इस कारण उमस भी काफी है लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके बाद कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा। इंदौर में अभी बारिश के आसार नहीं हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को दिन का तापमान 32.2 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+1) डिग्री सेल्सियस था फिर शनिवार को इसमें और इजाफा हुआ। दिन का तापमान 32.6 (+12) डिग्री और रात का तापमान 23.2 (+2) डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिनों से बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। अभी दिन और रात का तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा होने से काफी गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बार सितम्बर माह की स्थिति आने वाले 5-7 दिन में कोई दूसरा सिस्टम एक्टिव होने की संभावना कम है। ऐसा हुआ तो 4 साल बाद ऐसा होगा, जब शहर में औसत से कम बारिश होगी। इससे पहले 2019 में 37 इंच पानी बरसा था। 2020 से लगातार औसत से अधिक पानी बरसने का रिकॉर्ड रहा है। इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 31.4 इंच पर ही अटका हुआ है। बारिश की बेरुखी का अंदाज दिन-रात के तापमान से ही लगाया जा सकता है। लगातार 6 दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है।