आवासीय कालोनी ऋषभ ग्रीन सिटी में मनाया जल मड़ई..

residential colony

आवासीय कालोनी ऋषभ ग्रीन सिटी में मनाया जल मड़ई..

कैच द रेन अभियान को तेजी से पूरा करने में जुटा निगम, नीरज वानखेड़े द्वारा मॉडल के माध्यम से कालोनी वासियों को  पानी बचाने किया जागरूक     दुर्ग । राज्य शासन के आदेशानुसार अधिकाधिक वर्षा जल संचयन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर चल रहा कैच द रेन अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दिन-प्रतिदिन धरती के नीचे का जल स्तर घटते जा रहा है, जिसे रोकने के लिए नगर निगम द्वारा आवासीय कालोनियो में कैच द रेन का अभियान छेड़ रखा है। जल ही जीवन है. इसे बचाने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चला रहा है। इसके तहत सोसायटी में जाकर लोगों को पानी के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निगम क्षेत्र अंतर्गत ऋषभ ग्रीन सिटी में कालोनी वासियों के साथ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अफसरों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के बाद ऋषभ ग्रीन सिटी कालोनी में कैच द रेन के तहत जल मड़ई कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा सबूरी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष नीरज वानखड़े को जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वाटर हीरो जल प्रहरी के द्वारा मॉडल के माध्यम से लोगो को जानकारी में बताया कि कैच द रेन (वर्षा जल संरक्षण) उसमें छोटे पत्थर, बालू, गिटटी इत्यादि डालकर ऐसा सिस्टम लगाया जाता है कि छत से होकर गिरने वाला वर्षा का पानी पाईप लाईन के माध्यम से उस गढढे में आये और धीरे धीरे जल स्तर को बढ़ाये। साथ ही कालोनियो के गार्डन बने है उसमें भी नियमानुसार कैच द रेन पिट बनाया जा रहा है। आवासीय कालोनी के  अध्यक्ष शिवलाल चक्रधारी एवं सचिव किशोर जैन, सुरेंद्र राजपूत, श्री बियानी, जीतू राठी,श्री गांधी,श्री साहू, एवं समस्त कालोनी वासियों के बीच उन्हे कैच द रेन अभियान के बारे में बताते है कि हमे वर्षा का जल बचाना है सभी की उपस्थिति में शासन द्वारा दिये गये गाईडलाईन के अनुसार कालोनियो के क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए वहां गढढा बनाया जाता है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनीयो में कैच द रेन, वर्षा जल संरक्षण हेतु चलाया गया अभियान।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को निर्देश के बाद अधिकारियों ने नगर निगम के जितने भी शासकीय भवन, सार्वजनिक भवन, उ‌द्यान, सांस्कृतिक भवन आदि सभी जगहो में बरसात के जल को संरिक्षत करने के लिए सोख पिट बनाया जाये। उन्होने सभी नागरिको से अपील की है कि नगर निगम के इस अभियान में सहयोगी बने अपने घर से निकलने वाले बरसात के पानी को सीधे नालियो में न जाने दे। सोख पिट बना के संरक्षित करें। नगर निगम इसमें पुरी तरह से इस अभियान में सहयोग करेगा, हम सब मिलकर ही अपने वाले आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचा सकते है। भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारी द्वारा बताया कि कालोनियो में जाकर रेन वाटर हार्वेस्टिम सिस्टम को व्यवस्थित करवाये है। भवन अनुज्ञा अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी आवासीय कालोनियो में कैच द रेन (वर्षा जल संरक्षण),हेतु अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के अवसर पर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता विनोद मांझी,हरिशंकर साहू, मोहित मरकाम,राजेन्द्र धबाले,डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही,प्रीतम क्षीरसागर,सचिन नवघरे सहित अन्य मौजूद रहें।

बताया गया कि जल शक्ति अभियान कैच द रेन-2024" अभियान में महिलाओं की भूमिका, नारी शक्ति से जल शक्ति थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर विशेष जोर दिया गया है। इस अभियान में जल संरक्षण एवं सतत् प्रबंधन के महत्व को जोर देते हुए जीवन और अर्थ व्यवस्था पर जल की अनिवार्य भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। इस अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति की अग्रणी भूमिका है। महिलाओं ने अपने साहमूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधन का संरक्षण प्रभावी रूप से किया। निगम द्वारा लगातार क्षेत्र के अंतर्गत जल संरक्षण में महिलाओं की अधिकाधिक भागिदारी में जल संरक्षण का संदेश जन-जन को पहुँचाने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। बता दे कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों (वर्षा जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, स्वच्छ नदियों के लिये लोगों से विशेषकर महिलाओं को भागीदारी बनाया जा रहा है, जन-जागरूकता अभियान का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। मानसून प्रारंभ हो चुकी है प्राथमिकता के आधार पर जल स्रोतों यथा तालाब, कृत्रिम पुनर्भरण संरचना, छोटी नदियां, चेकडैम,जल निकाय के डिसिल्टिंग और पुनरुद्धार के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे कि वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वर्षा जल का संचयन करते हुए जल शक्ति अभियान को सार्थकता प्रदान की जाए।