12 वी के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सुबह दादा उठे तो फंदे पर देखा,मोबाइल लॉक मिला

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले 12 वी के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि सुबह दादा उठे तो उसे फंदे पर लटके देखा। उसके बाद बेटे काे सूचना दी। शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया है। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित पुत्र प्रदीप सोलंकी निवासी नंदबाग का शव उसके घर में मंगलवार सुबह फंदे पर लटके मिला। उसके पिता प्रदीप अपने दोस्त पीयुष के साथ बेटे को लेकर एमवाय पहुंचे थे। पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि हर्षित 12 वी क्लास का स्टूडेंट है। वह अपने माता पिता और दादा दादी के साथ रहता है। वह दादा दादी के पास के ही कमरे में सोता है। सुबह उसे दादा ने ही फंदे पर देखा था। इसके बाद बेटे प्रदीप को उपर के कमरे में आवाज देकर उठाया। टूर एंड ट्रेवल्स का काम,इकलौता बेटा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित के पिता का टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है। वह भी पढ़ाई कर रही है। परिवार के मुताबिक हर्षित के कमरे से फिलहाल कोई नोट नही मिला है। उसका मोबाइल में लॉक मिला है। मामले की जांच की जा रही है।