हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड : जमानत के बाद 10 आरोपी दोबारा गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मामले में नई धाराएं जोड़ी गईं छत्तीसगढ़ संवाददाता सूरजपुर,29 जुलाई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भाजपा युवा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले में जमानत मिलने के बाद उठे जनाक्रोश और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, हरिनंदन राजवाड़े की कथित रूप से घर से उठाकर बेरहमी से पिटाई की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रतापपुर पुलिस ने 10 आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 211/2026 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों को जमानत मिलने की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक नाराजगी देखने को मिली। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर भी पुलिस विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए। इसी बीच पुलिस ने देर रात ग्राम केवरा में छापेमारी कर सभी आरोपियों को पुन: हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपियों में भुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, सकल प्रसाद राजवाड़े, आशुतोष राजवाड़े, सुनील राजवाड़े, रज्य गुप्ता, शिवम कुमार राजवाड़े, मनोज कुमार राजवाड़े, शिव कुमार राजवाड़े, ललित कुमार राजवाड़े तथा राजू राजवाड़े शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम केवरा, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, अपराध क्रमांक 211/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 103(1) सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले की विवेचना जारी है।