हथियार लहराकर डराया, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 20 अप्रैल। धारदार हथियार लहराकर डराने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जशवंत गावडे निवासी बोरतलाव ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 18 अप्रैल को रात्रि करीब 9 बजे पड़ोस का सुकलाल नेताम निवासी बोरतलाव घर के सामने आकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर एक धारदार चाकू दिखाकर लहराकर डरा रहा था। प्रार्थी अपने घर अंदर घुसा तो आरोपी सुकलाल नेताम भी उसके पीछे चाकू लेकर घुस गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 333, 331(6) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में आरोपी के पता तलाश किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से धार दार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा गया।