स्कूली बच्चे चाकू लेकर भिड़े एक की मौत, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 19 जून। रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा में मिशन हॉस्पिटल के पास दो नाबालिग लडक़ों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकू से हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों के बीच सासाहोली सरकारी स्कूल के बाहर मोटा बोलने को लेकर विवाद हुआ, और यह वारदात हो गई। घायल की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग आपस में दोस्त थे। दोनों के घर भी एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर हैं। पहले मृतक ने चाकू से हमला किया। इससे बचकर घायल ने उससे चाकू छिनकर पलटवार किया। एक की उम्र 14,दूसरे की 15 वर्ष है। तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी ने छत्तीसगढ़ को बताया कि कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर दोनों ने यह वारदात की। एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है। आगे जांच के सिलसिले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गंभीर बालक के स्वस्थ होने पर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।