राज्य शिक्षक संघ के नेता स्कूल शिक्षा मंत्री-अधिकारियों से मिले:अध्यक्ष ने कहा-दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने का समय मिलेगा

अतिशेष शिक्षकों की सूची में विसंगतियों को लेकर राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। यादव ने बताया कि मंत्री और अधिकारियों ने कहा है कि सूची में विसंगति है, तो शिक्षक बता सकते हैं। इतना ही नहीं, उनके दावे-आपत्ति भी सुने जाएंगे। यादव ने शिक्षकों से कहा है कि सूची में आपको लेकर कोई त्रुटि हुई है तो समय पर बताएं। इसके बाद भी किसी के साथ नाइंसाफी होती है तो संघ ने निराकरण की पहल करने का भरोसा दिलाया है।