जागेश्वर धाम मंदिर में किया गौ पूजन:पूर्वजों की शांति के लिए कराया भंडारा, निराश्रित गोवंश को खिलाया हरा चारा और खीर पूरी

शहर के ब्राह्मण कॉलोनी स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में गीता का पाठ चल रहा है। गुरुवार को आयोजन समिति के लोगों ने गौ पूजन किया। इसके बाद नगर की सड़कों पर भ्रमण कर निराश्रित गोवंश को हरा चारा और खीर पूरी खिलाई गई। आयोजन समिति के सदस्य आयुष चतुर्वेदी ने बताया कि पितृपक्ष के उपलक्ष्य में 28 सितंबर तक गीता पाठ का आयोजन किया गया है। हिमाचल प्रदेश से आए कृष्ण दास ब्रह्मचारी वेदांती महाराज पूर्वजों की शांति के लिए श्रद्धालुओं को गीता का पाठ सुना रहे हैं। आज गोवंश के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे पहले जागेश्वर धाम मंदिर में गौ पूजन कराया गया। इसके बाद आयोजन समिति के सदस्य ढोल नगाड़ों के साथ नगर की सड़कों पर निकले। गली मोहल्ले में भ्रमण कर निराश्रित गोवंश को हरा चारा और खीर पूरी खिलाकर भंडारा कराया गया। कृष्ण दास महाराज ने बताया कि पितृपक्ष में गायों को हरा चारा खिलाने से पितरों को शांति मिलती है। इस मौके पर गोपाल भागवानी, हरिशंकर बिदुआ, जयराम चतुर्वेदी, राजेश रिछारिया, बॉबी मिश्रा, सुरेश दौंदरिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र द्विवेदी, पूनम जायसवाल, आयुष तिवारी, शिवम सिन्हा, प्रवीण देवलिया, विशाल कुशवाहा, दिव्यम तिवारी, रामेश्वर पस्तोर, गोलू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।