केशकाल में पक्के घर का सपना होगा साकार, 45 नए आवास स्वीकृत

बिना पट्टा धारकों को भी मिलेगा लाभ छत्तीसगढ़ संवाददाता केशकाल, 1 मार्च।नगर पंचायत केशकाल क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत शासन द्वारा 45 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी वार्डों में चयनित हितग्राहियों को भुवन अनुज्ञा जारी कर दी गई है तथा कई हितग्राहियों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर आवास निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। नगर प्रशासन के अनुसार योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। पहले चरण में नगर के लगभग 676 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल चुका है, वहीं अब दूसरे चरण में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। बिना पट्टे वाले परिवारों के लिए भी अवसर योजना की खास बात यह है कि आबादी क्षेत्र में निवासरत ऐसे परिवार, जिनके पास भूमि का पट्टा नहीं है, वे भी निर्धारित शासकीय मापदंडों को पूरा करने पर लाभ ले सकेंगे। यदि हितग्राही संबंधित भूमि का संपत्ति कर, समेकित कर या बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, तो इन दस्तावेजों के आधार पर भी उन्हें योजना में पात्र माना जाएगा। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश्वर कावड़े ने बताया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को नगर के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक परिवारों को पक्के घर का लाभ दिलाया जाएगा। योजना के शुरू होते ही नगर में उत्साह का माहौल है और हितग्राही अपने सपनों के आशियाने के निर्माण में जुट गए हैं।